तेलंगाना में कोविड-19 की मरीज ने तीन बच्चों को दिया जन्म

तेलंगाना में कोविड-19 की मरीज ने तीन बच्चों को दिया जन्म

तेलंगाना में कोविड-19 की मरीज ने तीन बच्चों को दिया जन्म
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 4, 2020 6:57 pm IST

हैदराबाद, चार नवंबर (भाषा) तेलंगाना के निजामाबाद में कोविड-19 से संक्रमित एक महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया और 12 दिन के सफल इलाज के बाद उन सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

बच्चों में से दो लड़का है और एक लड़की है।

सरकारी अस्पताल की डॉक्टर प्रतिमा ने बताया कि महिला को 22 अक्टूबर को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा हो गई थी। अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य विभागों के स्वास्थ्यकर्मियों ने सर्जरी के जरिए बच्चे का जन्म कराया।

उन्होंने बताया कि बच्चे की मां दो दिन पहले संक्रमण मुक्त हुई। हालांकि बच्चों के संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।

भाषा स्नेहा नीरज

नीरज


लेखक के बारे में