हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Ads

हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

  •  
  • Publish Date - February 9, 2026 / 04:31 PM IST,
    Updated On - February 9, 2026 / 04:31 PM IST

कोलकाता (पश्चिम बंगाल), नौ फरवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में सोमवार सुबह एक मकान की छत पर काम कर रहे एक निर्माण मजदूर की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना शासन थाना क्षेत्र के गोलाबाड़ी इलाके में हुई, जहां छत पर काम करने के दौरान एक मजदूर बिजली के तार के संपर्क में आ गया।

स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि जिस मकान पर निर्माण कार्य चल रहा था, उसकी छत के बेहद करीब से हाई टेंशन लाइन गुजर रही है।

पुलिस ने बताया कि मजदूर काम करने के लिए छत पर गया था और गलती से हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने कहा कि घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार इलाके में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा था और इस संबंध में प्रशासन से की गई कई शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एक स्थानीय निवासी ने कहा, “इस मौत को टाला जा सकता था। हमारी शिकायतों के बावजूद यहां अवैध इमारतें खड़ी की जा रही हैं और प्रशासन ने अबतक कुछ नहीं किया है।”

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि स्थिति को बाद में काबू में कर लिया गया।

भाषा मनीषा नोमान

नोमान