लखीमपुर खीरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितताओं के आरोप में एक प्रधानाध्यापक निलंबित

लखीमपुर खीरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितताओं के आरोप में एक प्रधानाध्यापक निलंबित

लखीमपुर खीरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितताओं के आरोप में एक प्रधानाध्यापक निलंबित
Modified Date: June 6, 2026 / 10:52 am IST
Published Date: June 6, 2026 10:52 am IST

लखीमपुर खीरी (उप्र), छह जून (भाषा) लखीमपुर खीरी जिले में मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) योजना में अनियमितताओं के आरोप में एक प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) प्रवीण तिवारी ने शुक्रवार को पलिया ब्लॉक के कोठिया उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सागर को निलंबित कर दिया।

तिवारी ने बताया कि पलिया ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के औचक निरीक्षण में मध्याह्न भोजन के लाभार्थी छात्रों की उपस्थिति में हेरफेर पाया गया। इससे लागत और अनाज के दुरुपयोग की आशंका है। बीईओ की रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई।

उन्होंने बताया कि निलंबन के बाद कुम्भी ब्लॉक के बीईओ को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। वह आरोपों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट सौंपेंगे।

निलंबन आदेश के मुताबिक, 30 अप्रैल को पलिया बीईओ के निरीक्षण में रजिस्टर पर 51 छात्रों की उपस्थिति दर्ज थी, जबकि मौके पर कुल 99 में से सिर्फ 16 छात्र मिले।

आदेश में कहा गया है कि 20 फरवरी को स्कूल में नामांकित 133 बच्चों में से सिर्फ तीन बच्चे ही उपस्थित थे जबकि पिछले दो दिनों के रिकॉर्ड में रोजाना 75 से 89 बच्चों की हाजिरी दिखाई गई थी।

पलिया बीईओ ने प्रधानाध्यापक पर बिना औपचारिक छुट्टी लिए अनुपस्थित रहने और शैक्षणिक मानकों की अनदेखी करने की भी शिकायत दर्ज कराई है।

भाषा सं आनन्द गोला

गोला


लेखक के बारे में