लालू यादव की बेटी मीसा भारती के तीन ठिकानों पर छापा

Ads

लालू यादव की बेटी मीसा भारती के तीन ठिकानों पर छापा

  •  
  • Publish Date - July 8, 2017 / 12:20 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:10 PM IST

 

लालू प्रसाद यादव के परिवार पर सीबीआई और ईडी का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. लालू के घर और ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी के महज 24 घंटों के भीतर बेटी मीसा भारती के तीन ठिकानों पर ED ने छापा मारा है.  दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में मीसा के फार्म हाउस के अलावा बिजवासन और घिटोरनी में उनके ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने छापा मारा है. मनी लॉन्ड्रिंग केस में यह छापेमारी की गई है. बता दें इससे पहले बेनामी संपत्ति के मामले में घिरी मीसा भारती और उनके पति शैलेश कुमार 21 जून को आयकर विभाग के सामने पेश हुए थे. दोनों से करीब छह घंटे तक पूछताछ हुई थी. वहीं इससे पहले CBI की टीम ने शुक्रवार सुबह पटना में लालू प्रसाद यादव के ठिकानों पर रेड मारी थी.

शीर्ष 5 समाचार