मकान मालिक के भांजे ने 14 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, विरोध प्रदर्शन

Ads

मकान मालिक के भांजे ने 14 साल की नाबालिग से किया दुष्कर्म, विरोध प्रदर्शन

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 01:06 AM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 01:06 AM IST

देहरादून, 18 जून (भाषा) देहरादून में एक मकान में छत पर बने शौचालय में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ उसके मकान मालिक के भांजे ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया जिससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार रात विरोध प्रदर्शन कर बाजार बंद कराए।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता का परिवार मकान में किराए पर रहता है।

पीड़िता की मां की ओर से पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, नाबालिग लड़की बुधवार देर रात इमारत की दूसरी मंज़िल पर बने शौचालय गयी थी। जब लड़की काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो वह उसे देखने ऊपर गईं। वहां लड़की ने घटना के बारे में बताया।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय निवासी और दक्षिणपंथी संगठनों के सदस्य नगर कोतवाली थाना पहुंचे और आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसे लेकर उनकी पुलिस के साथ तीखी बहस हुई।

स्थानीय व्यापारी संघ के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पलटन बाज़ार इलाके में बाज़ार बंद करवा दिए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) स्वप्निल मुयाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) और 351(3) तथा बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुयाल ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा दीप्ति शफीक अविनाश

अविनाश

अविनाश