(Eatha Teaser/ Image Credit: Sharddha Kapoor instagram)
मुंबई: Shraddha Kapoor Eetha Teaser: ‘स्त्री’ की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर के फैंस उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनकी नई फिल्म ‘ईथा’ का टीजर सामने आ गया है। जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी है। लंबे समय से चर्चा हो रही इस फिल्म की पहली झलक देखने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। टीजर को ‘कॉकटेल 2’ के साथ सिनेमाघरों में दिखाय गया। जिसके बाद यह इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया है।
‘ईथा’ के टीजर में श्रद्धा कपूर का बिल्कुल नया रूप देखने को मिला है। वह पारंपरिक साड़ी में नजर आती हैं और एक गर्भवती महिला का किरदार निभा रही हैं। वीडियो में उन्हें प्रसव पीड़ा से गुजरते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कुछ दृश्यों में वह एक मंच पर प्रस्तुति देती नजर आती हैं। श्रद्धा का यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी पसंद आ रहा है और लोग उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह फिल्म मशहूर लोक कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर आधारित बायोपिक है। विठाबाई को महाराष्ट्र की लोक-नाट्य परंपरा में ‘तमाशा क्वीन’ के नाम से जाना जाता था। फिल्म में श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका निभा रही हैं। उनके साथ रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। यह कहानी 1950 से 1980 के दशक के बीच के दौर की है।
फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर कर रहे हैं जबकि इसे दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स प्रोड्यूस कर रही है। फिल्म का संगीत अतुल-अजय ने तैयार किया है। एक म्यूजिकल पीरियड ड्रामा के रूप में बनाई गई ‘ईथा’ 28 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
#Eatha teaser in the theatre with #cocktail2, #ShraddhaKapoor once again proves her screen presence is unmatched pic.twitter.com/3kzN2OKB1p
— Screen & State (@screen_state) June 19, 2026