राजस्थान में अनेक इलाकों में आंधी चलने, बारिश होने का अनुमान

Ads

राजस्थान में अनेक इलाकों में आंधी चलने, बारिश होने का अनुमान

  •  
  • Publish Date - June 19, 2026 / 01:42 PM IST,
    Updated On - June 19, 2026 / 01:42 PM IST

जयपुर, 19 जून (भाषा) मौसम विभाग ने एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में तेज आंधी चलने और मध्यम से तेज बारिश होने का अनुमान जताया है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, एक और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार सुबह तक, बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में बारिश दर्ज हुई। सर्वाधिक 85 मिलीमीटर बारिश गंगानगर के श्रीविजयनगर में हुई।

इस विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने व कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की पूरी संभावना है।

इस दौरान जोधपुर, उदयपुर, कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 21 से 24 जून को भी आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहेगी।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा