मेघालय में नेता प्रतिपक्ष ने ‘भड़काऊ भाषण’ के आरोप में पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

Ads

मेघालय में नेता प्रतिपक्ष ने 'भड़काऊ भाषण' के आरोप में पूर्व विधायक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 11:27 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 11:27 PM IST

शिलांग, 10 मार्च (भाषा) मेघालय विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकुल संगमा ने पूर्व विधायक एस्टामुर मोमिन के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मोमिन पर गारो हिल्स स्वायत्त जिला परिषद (जीएचएडीसी) चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रयास के दौरान उन पर हुए हमले के बाद कथित तौर पर भड़काऊ भाषण देने का आरोप है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद फुलबारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस वीडियो में कथित तौर पर मोमिन को नौ मार्च की शाम को एक सभा को संबोधित करते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले उसी दिन तुरा स्थित उपायुक्त कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के प्रयास के दौरान उन पर हमला हुआ था।

‘पीटीआई-भाषा’ वीडियो की प्रमाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सकी।

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि भाषण के अंत में, मोमिन ने संगमा के नाम के साथ-साथ दो अन्य सार्वजनिक हस्तियों का भी जिक्र किया, जिससे यह संकेत मिलता है कि उन्होंने उनके नामांकन और गैर-आदिवासियों को परिषद चुनावों में भाग लेने की मौन स्वीकृति दी थी।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत