रुद्रप्रयाग में पानी की टंकी में फंसे तेंदुए को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा गया

Ads

रुद्रप्रयाग में पानी की टंकी में फंसे तेंदुए को बाहर निकालकर जंगल में छोड़ा गया

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 09:55 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 09:55 PM IST

रुद्रप्रयाग (उत्तराखंड), 25 मार्च (भाषा)रुद्रप्रयाग जिले के जखोली में पानी की टंकी में फंसे एक तेंदुए को वन विभाग की टीम ने बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल कर सफलतापूर्वक उसके प्राकृतिक आवास जंगल में छोड़ दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उत्तर जखोली रेंज के चमराड़ा क्षेत्र में एक तेंदुए के पानी की टंकी में फंसे होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर वन विभाग की एक त्वरित कार्रवाई टीम (क्यूआरटी) पहुंची। टीम ने घटनास्थल पर घेराबंदी की और सावधानीपूर्वक अभियान चलाते हुए तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकाला।

रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुंडीर ने बताया कि तेंदुए को बिना किसी चोट के बाहर निकाला गया और फिर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।

भाषा सं दीप्ति धीरज

धीरज