दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने के आसार

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने के आसार

दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश होने के आसार
Modified Date: September 13, 2023 / 08:58 pm IST
Published Date: September 13, 2023 8:58 pm IST

नयी दिल्ली, 13 सितंबर (भाषा) दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है।

हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आसमान में बादल छाए रहने और बाद में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान व्यक्त किया था।

मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है।

आईएमडी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत और शाम 5.30 बजे 67 प्रतिशत दर्ज की गयी।

मौसम विभाग कार्यालय ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में