दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश
दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश
नयी दिल्ली, चार अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में शुक्रवार सुबह हल्की बारिश हुई और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में दिन के समय ‘मध्यम’ बारिश के आसार हैं, जबकि अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
आईएमडी के अनुसार, सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर आर्द्रता 78 फीसदी रही।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सुबह लगभग आठ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 70 था, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
भाषा खारी शोभना
शोभना

Facebook


