दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस
Modified Date: August 22, 2023 / 11:05 am IST
Published Date: August 22, 2023 11:05 am IST

नयी दिल्ली, 22 अगस्त (भाषा) दिल्ली में मंगलवार को हल्की बारिश होने की संभावना है और राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा साझा किए गए आंकड़े के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक करीब 38.1 डिग्री सेल्सियस बना रहा।

आईएमडी ने मुख्यत: बादल छाए रहने और दिन के आखिर में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

दिल्ली में पिछले चार महीने में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई । इस वर्ष जितनी वर्षा अब तक हुई है वह पूरे साल होने वाली अनुमानित कुल 774 मिलीमीटर बारिश के बराबर है।

हालांकि अगस्त में सबसे कम वर्षा हुई । इस महीने हुई बारिश सामान्य से 85 प्रतिशत कम है।

भाषा सुरभि मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में