दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में

दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना, वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में
Modified Date: November 9, 2023 / 08:54 pm IST
Published Date: November 9, 2023 8:54 pm IST

नयी दिल्ली, नौ नवंबर (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार को आमतौर पर बादल छाये रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में जहां अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है, वहीं शहर का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है।

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 437 दर्ज किया गया, जोकि ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।

एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 450 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है। एक्यूआई के 450 से ऊपर हो जाने पर इसे ‘अति गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि सापेक्ष आर्द्रता 58 प्रतिशत दर्ज की गई।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में