पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों पर गिरी बिजली, 4 में से 1 की मौत.. दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

Ads

पेड़ के नीचे खड़े 4 लोगों पर गिरी बिजली, 4 में से 1 की मौत.. दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल

  •  
  • Publish Date - March 13, 2021 / 08:58 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

नई दिल्ली। देशभर में कई जगहों में बेमौसम बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। सोशल मीडिया में एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

पढ़ें- खुद में क्षमता नहीं और दूसरों पर खड़े कर रहे सवाल…..

वीडियो में बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े चार शख्स आकाशीय बिजली की चपेट में आ जाते हैं। इनमें 1 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

पढ़ें- वन विभाग और सायबर सेल की टीम ने जब्त किया 2 करोड़ क…

देखिए वीडियो

वीडियो गुरुग्राम के सेक्टर 82 में वाटिका सिटी का बताया जा रहा है। लोग पार्क और ग्रीन लैंड को संवारने का कार्य कर रहे थे तभी बारिश होने लगी। ये लोग बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

पढ़ें-कोंडागांव के जंगल में मुठभेड़, कई नक्सलियों के मार…

इसी बीच अचानक बिजली गिरी, जिसमें चारों झुलस गए। घायलों को मानेसर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। ये पूरी घटना सोसायटी के एक फ्लैट में लगे बाहरी कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में बिजली गिरने के बाद चारों लोग गिरते हुए नज़र आ रहे हैं।

पढ़ें- बाजार में आया कोरोना का नकली टीका, 3 चीन नागरिक समे…

शुक्रवार को दिल्ली-NCR में पूरे दिन बादल छाए रहे। वहीं सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश भी देखने को मिली। जिसके बाद से मौसम में ठंडक देखी गई। वहीं देश के अन्य राज्यों में भी बादल छाए हुए हैं।