तमिलनाडु ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

तमिलनाडु ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

तमिलनाडु ने 30 अप्रैल तक बढ़ाया लॉक डाउन, हालात को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: April 13, 2020 11:20 am IST

तमिलनाडु: कोरोना का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, हालात को देखते हुए केंद्र सरकार विचार कर रही है। इसी बीच तमिलनाडु सरकार ने अपने राज्य में लॉक डाउन 30 अप्रैल तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले पंजाब, ओडिशाो और महाराष्ट्र की सरकार भी लॉक डाउन बढ़ाने का ऐलान कर चुकी है।

Read More: प्रदेश का पहला जिला अस्पताल, यहां प्रवेश करने वाला हर शख्स होगा सेनेटाइज

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि मंगलवार 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे देश को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे देश में जारी लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पीएमओ ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

Read More: सरकारी नौकरी: ISRO में निकली भर्ती, 10वीं पास युवा भी कर सकते हैं आवेदन, सैलरी 2 लाख

बता दें कि लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर अंतिम फैसले की जानकारी पीएम दे सकते हैं, पीएम ने बीते दिनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस विषय पर चर्चा की थी, इस दौरान ज्यादातर मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन को बढ़ाने के लिए अपनी सहमति दी ​थी।

Read More: लॉकडाउन में बेगम से की दहेज की मांग, पूरी नहीं हुई डिमांड तो मोबाइल पर कह दिया तीन बार तलाक

उम्मीद यह की जा रही है, कि पीएम मोदी देश में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा सकते हैं, जिसका संकेत उन्होने पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में दिया था, लेकिन लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए कुछ गाइडलाइन्स के साथ कुछ सेक्टर्स में लॉकडाउन से छूट भी दी जा सकती है, खासकर खेती किसानी से जुड़े मामलों में डील दी सकती है।

Read More: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची सोने की कीमत, 46000 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंचे दाम, चांदी में भी जारी है उछाल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"