एक हफ्ते बढ़ाया गया लॉकडाउन, तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

एक हफ्ते बढ़ाया गया लॉकडाउन, तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला

एक हफ्ते बढ़ाया गया लॉकडाउन, तेजी से बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस राज्य की सरकार ने लिया फैसला
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 22, 2021 11:08 am IST

चेन्नई: तमिलनाडु की सरकार ने शनिवार को कोविड-19 की वजह से राज्य में लागू लॉकडाउन की मियाद एक सप्ताह और बढ़ाने की घोषणा की। राज्य में पूर्व में घोषित लॉकडाउन 24 मई को समाप्त हो रहा था। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सरकार के इस फैसले की घोषणा अधिकारियों के साथ-साथ चिकित्सा विशेषज्ञों और सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों वाली विधायिका समिति की बैठक के बाद की।

Read More: मुठभेड़ में ढेर हुआ एक नक्सली, मौके से भरमार बंदूक और 5 किलो का IED बरामद

स्टालिन ने बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने के लिए लागू लॉकडाउन को 24 मई से अगले एक सप्ताह के लिए बिना किसी ढील के बढ़ाया जा रहा है।’’ उन्होंने कहा कि पाबंदियां सोमवार से प्रभावी होंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि लोगों के हित के लिए दुकानें शनिवार को रात नौ बजे तक और रविवार को सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक खुली रहेंगी जबकि बाकी दिन पूर्ण लॉकडाउन रहेगा।

Read More: 7th pay commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में हुआ इतना इजाफा, केंद्र सरकार ने किया वेरिएबल DA बढ़ाने का ऐलान

बयान के मुताबिक अंतर जिला बस सेवा शनिवार और रविवार को उपलब्ध रहेंगी। सरकार के मुताबिक दवा की दुकाने विस्तारित लॉकडाउन में खुली रहेंगी और दूध, पानी और अखबारों का वितरण जारी रहेगा। स्टालिन ने कहा कि राज्य का बागवानी विभाग सुनिश्चित करेगा कि फल और सब्जियों की आपूर्ति सचल बिक्री केंद्रों के माध्यम से लोगों तक हो।

Read More: ठीक हो रहा कोरोना ! राज्य सरकार ने दिया ICMR को भेजने का आदेश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"