जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के बिल को लोकसभा में मिली मंजूरी, 6 महीने के लिए बढ़ी अवधि

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के बिल को लोकसभा में मिली मंजूरी, 6 महीने के लिए बढ़ी अवधि

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के बिल को लोकसभा में मिली मंजूरी, 6 महीने के लिए बढ़ी अवधि
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 28, 2019 11:58 am IST

नई दिल्लीः जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन को बढ़ाने के बिल पर लोकसभा में मुहर लग गई है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में 6 महीने के लिए राष्ट्रपति शासन बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में यह बिल ध्वनीमत से पारित किया गया। वहीं जम्मू कश्मीर आक्षण संशोधन बिल को लोकसभा में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस पर लाए गए विपक्ष के किसी संशोधन को सदन में मंजूरी नहीं मिली।

लोकसभा में बिल पेश करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, हमने चुनाव में खून की नदियां बहती देखी हैं, लेकिन कश्मीर में पंचायत और लोकसभा के चुनाव शांति के माहौल में हुए. आपको नियंत्रण की स्थिति पसंद नहीं आती क्योंकि आपका और हमारा नजरिया अलग है। जिनके मन में कश्मीर में आग लगाने की मंशा है, अलगाववाद की मंशा है, उनके मन में भय है। यह रहना चाहिए और बढ़ेगा भी। शाह ने कहा कि चुनाव आयोग जब कहेगा हम चुनाव करा लेंगे।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"