चंबा में कम तीव्रता के भूकंप के झटके

Ads

चंबा में कम तीव्रता के भूकंप के झटके

  •  
  • Publish Date - August 15, 2022 / 09:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:35 PM IST

शिमला, 15 अगस्त (भाषा) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सोमवार को कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में और उसके आसपास सुबह सात बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई खबर नहीं है।

विभाग ने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा जिले में जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था और भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गयी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा