एम आर विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक से इस्तीफा दिया

एम आर विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक से इस्तीफा दिया

एम आर विजयभास्कर ने अन्नाद्रमुक से इस्तीफा दिया
Modified Date: June 30, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: June 30, 2026 6:58 pm IST

चेन्नई, 30 जून (भाषा) पूर्व मंत्री एम आर विजयभास्कर ने विधायक पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद मंगलवार को अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) छोड़ने की घोषणा की। वह पार्टी छोड़ने वाले छठे विधायक हैं।

सूत्रों ने बताया कि करूर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले विजयभास्कर के जल्द ही सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) में शामिल होने की संभावना है।

दिवंगत जे जयललिता के मंत्रिमंडल में राज्य के पूर्व परिवहन मंत्री रहे विजयभास्कर ने अपने सोशल मीडिया मंच पर सवाल उठाया, ‘अन्नाद्रमुक उस द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के साथ हाथ कैसे मिला सकती है, जिसे ‘अम्मा’ (जयललिता) ने एक बुरी शक्ति के रूप में चिन्हित किया था।’

उन्होंने कहा, ‘यह केवल आपके (पलानीस्वामी) द्वारा प्रस्तावित निर्णय के खिलाफ था कि हम खड़े हुए, लेकिन हम कभी भी आपके नेतृत्व के खिलाफ नहीं थे। हम सभी ने इस आंदोलन के स्थायी महासचिव के तौर पर आपको आगे लाने के लिए अपना जीवन लगा दिया।’

उन्होंने कहा, ‘आपके द्वारा लिए गए मनमाने फैसले ने आज पूरे आंदोलन को बर्बाद कर दिया है।’

उन्होंने कहा, ‘आज, मैं एक बार फिर आंसुओं और बड़े दुख के साथ इस आंदोलन को अलविदा कह रहा हूं।’

इससे पहले पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सी. विजयभास्कर, जो पेशे से चिकित्सक हैं, ने विधायक पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी भी छोड़ दी थी। उनके सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम में शामिल होने की संभावना है।

विश्वास मत के कुछ दिनों बाद अन्नाद्रमुक सदस्य मरगथम कुमारवेल, पी. सत्यभामा, एस. जयकुमार और बाद में एसाक्की सुबाया ने भी इस्तीफा दे दिया और टीवीके में शामिल हो गए।

भाषा प्रचेता नरेश

नरेश


लेखक के बारे में