Machhar Marne Wali Agarbatti Ban: मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में छुपा खतरनाक सच! प्रशासन ने अचानक लगाया बैन, जानिए क्यों आप भी हैं इसके शिकार

Machhar Marne Wali Agarbatti Ban: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मच्छर भगाने वाली कुछ अगरबत्तियों (कॉइल और धूप) के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगा दिया है।

Machhar Marne Wali Agarbatti Ban: मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में छुपा खतरनाक सच! प्रशासन ने अचानक लगाया बैन, जानिए क्यों आप भी हैं इसके शिकार

mosquito incese stick/ image source: freepik

Modified Date: March 23, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: March 23, 2026 11:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • मच्छर अगरबत्ती पर प्रशासन की रोक
  • हानिकारक रसायनों के उपयोग का खुलासा
  • बिना पंजीकरण उत्पादों पर सख्ती

Machhar Marne Wali Agarbatti Ban: नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मच्छर भगाने वाली कुछ अगरबत्तियों (कॉइल और धूप) के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए प्रतिबंध लगा दिया है। यह कार्रवाई उन उत्पादों के खिलाफ की गई है, जिनमें अपंजीकृत और संभावित रूप से हानिकारक कीटनाशकों के उपयोग की पुष्टि हुई है। प्रशासन का मानना है कि इन उत्पादों का इस्तेमाल आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकता है, इसलिए तत्काल प्रभाव से इन पर रोक लगाना जरूरी था।

Mosquito incense sticks ban: शासन के निर्देशों के तहत उठाया गया कदम

जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने बताया कि यह कदम शासन के निर्देशों के तहत उठाया गया है। जांच के दौरान पाया गया कि कुछ कंपनियां मच्छर भगाने वाली अगरबत्तियों में डाईमेंफ्लूथ्रिन और मेपरफ्लूथ्रिन जैसे रसायनों का उपयोग कर रही हैं, जो निर्धारित मानकों के अनुसार पंजीकृत नहीं हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन रसायनों का बिना अनुमति इस्तेमाल कीटनाशी अधिनियम 1968 और उससे जुड़े नियमों का सीधा उल्लंघन है। इसके अलावा, इन रसायनों के संपर्क में आने से बच्चों, बुजुर्गों और संवेदनशील लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

Noida agarbatti ban news: दुकानदारों और विक्रेताओं को निर्देश जारी

प्रशासन कंपनियां ने Machhar Marne Wali Agarbatti Ban मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए सभी दुकानदारों और विक्रेताओं को निर्देश जारी किए हैं कि वे ऐसे उत्पादों की बिक्री तुरंत बंद करें। साथ ही, बाजारों में जांच और निगरानी भी तेज कर दी गई है। संबंधित विभाग की टीमें लगातार दुकानों और गोदामों की जांच कर रही हैं और जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां उत्पादों की जब्ती और कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और सुरक्षित उत्पादों का ही उपयोग करें और यदि किसी संदिग्ध उत्पाद की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।