महाराष्ट्र सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केन्द्र से करेगी मदद की मांग : अजित पवार
महाराष्ट्र सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केन्द्र से करेगी मदद की मांग : अजित पवार
छत्रपति संभाजीनगर, 25 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि सरकार, बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केन्द्र से मदद की मांग करेगी और इसके लिए एक पत्र केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह को दिया जाएगा।
पवार बीड जिले में बाढ़ प्रभावित गांवों के दौरे पर गए थे तभी उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत की।
इस हफ्ते के शुरुआत में हुई भारी बारिश और इसकी वजह से आई बाढ़ के कारण बीड और मराठवाड़ा क्षेत्र के अन्य जिले बुरी तरह प्रभावित हुए जहां फसलों और रिहायशी संपत्ति को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। विपक्षी दलों ने सरकार से राज्य को 'आपदाग्रस्त' घोषित करने की मांग की है।
पवार ने कहा ‘‘'सरकार उन मामलों में राहत के लिए सकारात्मक रुख रखती है जिनमें बाढ़ के कारण पूरी फसल तबाह हो गई। सरकार उन जमीनों की बहाली में मदद करेगी। साथ ही उन मामलों में भी मदद की जाएगी जिनमें बाढ़ के पानी के साथ आया कीचड़ कुओं में चला गया।’’
उन्होंने आगे कहा ‘‘यहां बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। केन्द्र सरकार से मदद की जरूरत है। आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई में हैं और मदद के लिए उन्हें मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों के हस्ताक्षर वाला पत्र दिया जाएगा। जहां भी आपदा आती है, अमित शाह मदद करते हैं और वह हमारी भी मदद करेंगे।'
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र ने पंजाब समेत दूसरे राज्यों की भी मदद की है इसलिए महाराष्ट्र सरकार भी मदद चाहती है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ की वजह से फसलों के साथ साथ बुनियादी ढांचों को भी बहुत नुकसान हुआ है।
बाढ़ को देखते हुए किसानों के कर्ज माफ करने की विपक्षी दलों की मांग पर पवार ने कहा ‘‘मैं वही कहता हूं जो सच है। मैं राजनीति नहीं करना चाहता लेकिन जहां भी जरूरत होगी, हम मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम लोगों की मदद लाडकी बहिन योजना, संजय गांधी निराधार योजना, बिजली बिल माफ करके कर रहे हैं। सरकार आम आदमी की मदद कर रही है। ’’
भाषा प्रचेता
प्रचेता मनीषा
मनीषा
लेखक के बारे में
Web Title: महाराष्ट्र सरकार बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए केन्द्र से करेगी मदद की मांग : अजित पवार

DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: एक और गोल्ड मेडल पक्का!.. श्रीलंका को रौंदकर एशियन गेम्स क्रिकेट के फ़ाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब पाक से होगी भिड़ंत
01 Oct 2026 | 8:59 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 amस्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था ‘विकसित दिल्ली’ के लिए जरूरी : उपराज्यपाल संधू
30 Sept 2026 | 5:24 pmसत्यमेव जयते, उच्चतम न्यायालय का ध्येय वाक्य उपनिषद व महाभारत से जुड़ा: एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तक
30 Sept 2026 | 5:23 pmजम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
30 Sept 2026 | 5:21 pmहमार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, समुदाय की समस्याएं बताईं
30 Sept 2026 | 5:20 pm