महाराष्ट्र : बीड में रेलवे पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

Ads

महाराष्ट्र : बीड में रेलवे पुलिसकर्मी ने की आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 07:24 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 07:24 PM IST

बीड, 17 ​​अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के बीड जिले में रेलवे पुलिस के एक कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि धाराशिव जिले के लोहारा निवासी कांस्टेबल नितिन पंडित धागे (30) यहां परली वैजनाथ रेलवे स्टेशन पर तैनात थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कांस्टेबल नितिन को बृहस्पतिवार को साप्ताहिक अवकाश मिला था, लेकिन तीन दिन की छुट्टी के बाद वह ड्यूटी पर आ गए थे। उन्होंने परली वैजनाथ कस्बे के माधवबाग इलाके में एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता शुक्रवार सुबह चला और आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी शादी सात मई को होने वाली थी।’’

उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में संभाजीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।

भाषा रवि कांत दिलीप

दिलीप