इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू

Ads

इजराइल की हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है: नेतन्याहू

  •  
  • Publish Date - April 18, 2026 / 12:42 AM IST,
    Updated On - April 18, 2026 / 12:42 AM IST

यरुशलम, 17 अप्रैल (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘मेरे मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर’’ इजराइल ने लेबनान में अस्थायी युद्धविराम के लिए सहमति जताई है लेकिन हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई अभी समाप्त नहीं हुई है।

नेतन्याहू ने दावा किया कि इजराइल ने हिजबुल्ला के करीब ‘‘90 प्रतिशत’’ मिसाइल और रॉकेट भंडार को नष्ट कर दिया है। लेकिन इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि इस समूह को पूरी तरह खत्म करने का उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है।

नेतन्याहू का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करने के कुछ समय बाद आया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि अमेरिका ने इजराइल को लेबनान पर आगे हमले करने से रोक दिया है।

एपी प्रचेता खारी

खारी