महाराष्ट्र : गोंदिया जिले के एनएनटीआर में दो बाघिनों को स्थानांतरित किया गया

Ads

महाराष्ट्र : गोंदिया जिले के एनएनटीआर में दो बाघिनों को स्थानांतरित किया गया

  •  
  • Publish Date - May 20, 2023 / 10:25 PM IST,
    Updated On - May 20, 2023 / 10:25 PM IST

चंद्रपुर/गोंदिया, 20 मई (भाषा) महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के नवेगांव नागजीरा बाघ अभयारण्य (एनएनटीआर) में शनिवार को दो बाघिनों को छोड़ा गया, इन्हें ब्रह्मपुरी रेंज से लाया गया था।

यह कदम मानव-पशु संघर्ष को रोकने के उद्देश्य से अंतरराज्यीय बाघ स्थानांतरण कार्यक्रम के तहत उठाया गया है।

वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंद्रपुर जिले में हाल में दो बाघिनों को पकड़ा गया था।

राज्य के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि गोंदिया और भंडारा जिलों में फैले एनएनटीआर में बाघिन एक आकर्षण होंगी और उम्मीद है कि इससे बाघ अभयारण्य में बाघों की आबादी बढ़ाने में मदद मिलेगी।

सुधीर मुनगंटीवार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘राज्य में बाघों का यह पहला स्थानान्तरण है। कार्यक्रम के तहत, मानव-पशु संघर्ष को रोकने के लिए लगभग 25 बाघों को चंद्रपुर जिले से राज्य के अन्य स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 2014 में 190 बाघ थे और 2019 में यह संख्या बढ़कर 312 हो गई थी जबकि अब राज्य में 500 से अधिक बाघ हैं।

भाषा रवि कांत माधव

माधव