कोलकाता, 30 जनवरी (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी को उनकी 73वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि अहिंसा और सांप्रदायिक सौहार्द्र का राष्ट्रपिता का आदर्श देश को समृद्धि की ओर ले जाने में मार्गदर्शन करेगा।
बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘एकता की भावना तभी दीर्घकाल तक रह सकती है जब हम एक दूसरे के प्रति समर्पण एवं परोपकार का भाव रखेंगे। महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनका अहिंसा एवं सांप्रदायिक सौहार्द्र का आदर्श हमारे देश की समृद्धि के लिए मार्गदर्शन करते रहे।’’
भाषा धीरज शाहिद
शाहिद