बंगाल में घुसपैठियों का स्वागत करती हैं ममता : असम के मुख्यमंत्री

Ads

बंगाल में घुसपैठियों का स्वागत करती हैं ममता : असम के मुख्यमंत्री

  •  
  • Publish Date - April 16, 2026 / 03:59 PM IST,
    Updated On - April 16, 2026 / 03:59 PM IST

कालचिनी (पश्चिम बंगाल), 16 अप्रैल (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि जहां उनके राज्य और त्रिपुरा में भाजपा सरकारें बांग्लादेश से घुसपैठ की अनुमति नहीं देती हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी बंगाल में उनका “स्वागत” करती हैं।

असम की सीमा से लगे अलीपुरद्वार जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए, सरमा ने यह भी दावा किया कि तृणमूल सरकार पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने की अनुमति नहीं देती है।

उन्होंने आरोप लगाया, “असम और त्रिपुरा में भाजपा सरकारें बांग्लादेश से घुसपैठ की अनुमति नहीं देती हैं, लेकिन (मुख्यमंत्री) ममता बनर्जी बंगाल में उनका स्वागत करती हैं।”

शर्मा ने कहा कि अवैध आप्रवासन के कारण पश्चिम बंगाल में जनसांख्यिकीय परिवर्तन हो रहा है, और दावा किया कि राज्य में हिंदुओं की आबादी घट रही है, जबकि बांग्लादेशी मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है।

पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव दो चरणों में – 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को – होंगे। मतगणना चार मई को होगी।

असम के मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि भाजपा पूर्वोत्तर राज्य में “निश्चित रूप से जीतेगी” और चार मई को चुनाव परिणाम घोषित होने पर 126 सदस्यीय (असम) विधानसभा में “शतक” बनाएगी।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश