पिस्तौल लहराने व गोली चलाने की ‘रील’ सोशल मीडिया पर डालने वाला युवक गिरफ्तार

पिस्तौल लहराने व गोली चलाने की ‘रील’ सोशल मीडिया पर डालने वाला युवक गिरफ्तार

पिस्तौल लहराने व गोली चलाने की ‘रील’ सोशल मीडिया पर डालने वाला युवक गिरफ्तार
Modified Date: March 24, 2026 / 08:41 pm IST
Published Date: March 24, 2026 8:41 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल कथित रूप रूप से लहराने और गोली चलाने की ‘रील’ डालने वाले 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि तकनीकी निगरानी और स्थानीय खुफिया जानकारी पर आधारित एक लक्षित अभियान के बाद आरोपी विकास उर्फ बल्लू को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई उसकी ‘रील’ वायरल होने के बाद की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा पिस्तौल से गोली चालने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। घटना का संज्ञान लेते हुए, संदिग्ध की पहचान और उसे पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया।

अधिकारी ने कहा कि 21 मार्च को, सूचना मिलने पर, पुलिस की एक टीम ने रामलीला मैदान के पास जाल बिछाया और आरोपी ने पुलिस को देखने के बाद संकरी गलियों से भागने की कोशिश की, लेकिन थोड़ी दूर पीछा करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

उनके मुताबिक, पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उसने पिस्तौल को छिपा दिया था। उसकी निशानदेही पर, पुलिस ने एक अत्याधुनिक .32 बोर की पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, लेकिन उसे सोशल मीडिया पर अवैध पिस्तौल का प्रदर्शन करने का शौक है।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश


लेखक के बारे में