तमिलनाडु में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

Ads

तमिलनाडु में एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न का आरोपी गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 09:32 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 09:32 PM IST

कोयंबटूर (तमिलनाडु), 16 जुलाई (भाषा) कोयंबटूर में थोंडामुथुर के पास चार साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक सरकारी बस चालक (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शंकर नाम के आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 14 जुलाई को हुई जब शंकर ने अकेले खेल रही बच्ची को बहला-फुसलाकर बुलाया और उसके साथ यौन उत्पीड़न किया।

बाद में बच्ची ने अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में बताया, जिसके बाद उन्होंने औपचारिक रूप से शिकायत दर्ज कराई। शंकर को जेल भेज दिया गया।

भाषा शुभम अविनाश

अविनाश