केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मामूली नुकसान के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मामूली नुकसान के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

केरल में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मामूली नुकसान के सिलसिले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
Modified Date: May 23, 2023 / 08:01 pm IST
Published Date: May 23, 2023 8:01 pm IST

मलाप्पुरम (केरल), 23 मई (भाषा) रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की कथित घटना के सिलसिले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव की यह कथित घटना इस महीने की शुरुआत में उस समय हुई थी जब ट्रेन मलाप्पुरम जिले में थिरुनावाया और तिरूर के बीच एक क्षेत्र से गुजर रही थी।

इस घटना की जांच में शामिल आरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के तनूर के रहने वाले आरोपी रिजवान (19) को सोमवार को गिरफ्तार किया गया और बाद में थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

रिजवान के अनुसार उसने ट्रेन पर पत्थर नहीं फेंके थे और वह रेल की पटरियों के पास एक धातु की वस्तु के साथ खेल रहा था, जिसे वह अपने हाथों से घुमा रहा था, और वही ट्रेन से जा टकराई, जिससे ट्रेन की खिड़की के शीशे पर मामूली खरोंच आई।

आरपीएफ के अधिकारी ने कहा, ‘‘ अगर ट्रेन पर पथराव हुआ होता तो नुकसान ज्यादा होता। ’’

उन्होंने कहा कि आरपीएफ अब जांच के संबंध में अपनी रिपोर्ट यहां मंजेरी स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत के समक्ष रखेगी। यह घटना एक मई की शाम को हुई थी और इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

भाषा रवि कांत माधव

माधव


लेखक के बारे में