तेलंगाना में व्यक्ति ने अपने दो बेटों की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

Ads

तेलंगाना में व्यक्ति ने अपने दो बेटों की हत्या करने के बाद की खुदकुशी

  •  
  • Publish Date - April 28, 2026 / 09:21 PM IST,
    Updated On - April 28, 2026 / 09:21 PM IST

हैदराबाद, 28 अप्रैल (भाषा) तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में, कथित तौर पर एक 30 वर्षीय व्यक्ति ने अपने तीन और पांच साल के दो बेटों की हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना तोर्रूर के बाहरी इलाके की है।

उन्होंने बताया कि अम्मापुरम गांव का निवासी यह व्यक्ति सोमवार रात अपने दो बच्चों के साथ घर से निकला, जिसके बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आरोपी शराब का आदी था। उसने अपने दो बच्चों को फंदे पर लटकाने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि घरेलू विवादों के कारण उसकी पत्नी करीब दस दिन पहले उसे छोड़कर चली गई थी।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

भाषा रंजन

रंजन