शादी के चार दिन बाद युवक ने आत्महत्या की

Ads

शादी के चार दिन बाद युवक ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - October 3, 2021 / 08:37 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:34 PM IST

बाड़मेर, तीन अक्टूबर (भाषा) राजस्थान में बाड़मेर जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक ने शादी के चार दिन बाद रविवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

थानाधिकारी जयराम ने दर्ज मामले के आधार पर बताया कि केसुम्बला निवासी ईशाक खान (21) ने घर के पास एक पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि मृतक की शादी चार दिन पूर्व हुई थी और घटना के समय उसकी पत्नी अपने मायके गयी हुई थी तथा परिवार के अन्य सदस्य किसी कार्यक्रम में घर से बाहर गए हुए थे।

जयराम ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा सं कुंज

कुंज नेत्रपाल

नेत्रपाल