जम्मू, 17 सितंबर (भाषा) जम्मू में बृहस्पतिवार को एक अज्ञात हमलावर ने एक घर में घुसकर 35 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान जम्मू शहर के रेशमघर कॉलोनी निवासी दीपक शर्मा के रूप में हुई है और वह पेशे से अखबार विक्रेता था।
दीपक के रिश्तेदारों ने दावा किया कि दोपहर के समय घर में घुसे एक अज्ञात हमलावर ने शर्मा के माथे पर गोली मारी।
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है।
भाषा जितेंद्र मनीषा
मनीषा