बीच सड़क कार रोककर माता-पिता, पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना, खुद को भी मारी गोली, पांचों की मौत

बीच सड़क कार रोककर माता-पिता, पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना, खुद को भी मारी गोली, पांचों की मौत

बीच सड़क कार रोककर माता-पिता, पत्नी और बेटे को गोलियों से भूना, खुद को भी मारी गोली, पांचों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: August 16, 2019 6:58 am IST

नई दिल्ली। कर्नाटक में एक शख्स ने अपने ही परिवार के चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी।  पुलिस के मुताबिक, मेसूर के रहने वाले ओम प्रकाश ने पहले परिवार के सदस्यों को गोली मारी और फिर खुद पर भी फायरिंग कर दी। घटनास्थल से एक बंदूक भी बरामद हुई है।

पढ़ें- देश की आन, बान और शान के लिए जान की बाजी, आईईडी ब्लास्ट होने के बाद भी जवानों ने फहराया तिरंगा

पुलिस ने बताया कि परिवार ने मेसूर से लगभग 60 किलोमीटर दूर गुंडलुपेटे के नंदी लॉज में कमरा बुक किया उसके बाद नंदी लॉज से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर ओमप्रकाश ने अपनी पत्नी, बेटी, माता-पिता को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। अभी तक आत्महत्या करने की वजह सामने नहीं आ पाई है।

पढ़ें- जंगल में गाय चराने गया था युवक, पैर रखते ही हो गया … 

घटनास्थल पर ही पांचों लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं।  शुक्रवार को वह लॉज से अपनी मां, पिता, पत्नी और बेटे के साथ बाहर निकला। पांचों लॉज से लगभग एक किलोमीटर दूर एक प्राइवेट स्कूल के पास पहुंचे थे। तभी यहां पर ओम प्रकाश ने अचानक अपनी रिवॉल्वर से अपने परिवार के चार सदस्यों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सुबह-सुबह बीच सड़क हुई इस घटना को लेकर कोई कुछ समझ नहीं पाया।

पढ़ें- सांसद के बेटे ने क्लब की दीवार में घुसा दी कार, बिना सफाई मांगे एमपी 

पटरिया में भरा पानी, कई ट्रेनें रद्द

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/QSvpACl3QAk” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में