झारखंड के पलामू में व्यक्ति ने अपने ससुर की हत्या की

Ads

झारखंड के पलामू में व्यक्ति ने अपने ससुर की हत्या की

  •  
  • Publish Date - January 30, 2026 / 03:14 PM IST,
    Updated On - January 30, 2026 / 03:14 PM IST

मेदिनीनगर, 30 जनवरी (भाषा) झारखंड के पलामू जिले में एक व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू से वार कर अपने ससुर को मार डाला तथा अपनी पत्नी एवं उसकी बहन को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार रात छत्रपुर थानाक्षेत्र के गम्हरिया गांव में यह वारदात हुई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सुनील यादव के रूप में हुई है।

छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया, ‘‘ सुनील यादव का दामाद लवकुश एक प्रवासी मजदूर है तथा बृहस्पतिवार को दिल्ली से लौटने के बाद वह अपनी ससुराल गया। शुरुआत में उसका अपनी पत्नी पूजा से कुछ बातों पर झगड़ा हुआ। जब उसके ससुर ने बीच-बचाव किया, तो लवकुश ने गुस्से में चाकू से वार कर उनकी हत्या कर दी।’’

प्रसाद के अनुसार जब लवकुश की पत्नी व उसकी बहन ने सुनील यादव को बचाने की कोशिश की तब उसने उन दोनों पर भी हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराई मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया है।

भाषा

राजकुमार पवनेश

पवनेश