गोवा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ऐतिहासिक ‘बॉम जीसस बेसिलिका’ गिरजाघर पहुंचकर हुए अभिभूत

गोवा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ऐतिहासिक ‘बॉम जीसस बेसिलिका’ गिरजाघर पहुंचकर हुए अभिभूत

गोवा: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ऐतिहासिक ‘बॉम जीसस बेसिलिका’ गिरजाघर पहुंचकर हुए अभिभूत
Modified Date: September 3, 2026 / 03:15 pm IST
Published Date: September 3, 2026 3:15 pm IST

पणजी, तीन सितंबर (भाषा) मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार बृहस्पतिवार को गोवा स्थित ऐतिहासिक ‘बॉम जीसस बेसिलिका’ गिरजाघर पहुंचे और उन्होंने इसके आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व की सराहना की।

गोवा के अपने दौरे के दौरान कुमार अपनी पत्नी के साथ यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल गिरजाघर भी गये।

ज्ञानेश कुमार ने कहा, “मेरे और मेरी पत्नी के लिए इस पवित्र गिरजाघर ‘बॉम जीसस बेसिलिका’ में आना और इसके आध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ पूरे परिसर को समझना सम्मान की बात है। मैं और मेरी पत्नी दोनों अभिभूत हैं।”

मुख्य निर्वाचन आयुक्त बूथ स्तर के अधिकारियों (बीएलओ) सहित निर्वाचन अधिकारियों से बातचीत करने और निर्वाचन साक्षरता तथा निर्वाचन आयोग के एकीकृत डिजिटल मंच ‘ईसीआईनेट’ से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय गोवा दौरे पर हैं।

ओल्ड गोवा स्थित ‘बॉम जीसस बेसिलिका’ प्रदेश की ईसाई विरासत के प्रमुख स्थलों में से एक है।

इसका निर्माण 1594 में शुरू हुआ था और 1605 में इसमें प्रार्थना शुरू हुई थी।

इस गिरजाघर में 16वीं सदी के जेसुइट मिशनरी सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष रखे हैं।

उनके अवशेषों के दर्शन के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु यहां आते हैं।

इस गिरजाघर को 1986 में यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल सूची में शामिल किया गया था।

भाषा जितेंद्र वैभव

वैभव


लेखक के बारे में