साहूकार से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या की

Ads

साहूकार से परेशान व्यक्ति ने आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - June 16, 2022 / 07:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

जयपुर, 16 जून (भाषा) राजस्थान के करौली जिले के नादौती थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने साहूकार के ब्याज से परेशान होकर बुधवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया पीड़ित ने एक साहूकार से कर्ज ले रखा था जिसके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोप गांव निवासी कमलाराम मीणा (55) ने बुधवार को एक पेड़ से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि पीड़ित के बेटे हरिचरण की ओर से इस संबंध में साहूकार भरोसी लाल मीणा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान