Home » Country » Devar–Bhabhi Found Hanging From Tree in Barmer Border Area, Love Affair Suspected
Rajasthan Dever Bhabhi Suicide News : शादी के पांच साल बाद पेड़ के नीचे इस हाल में मिले देवर-भाभी, खेत का मंजर देख परिजन रह गए दंग
Ads
राजस्थान के बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाके सेड़वा बाखासर में एक युवक और महिला के शव बबूल के पेड़ से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
जोधपुर : Rajasthan Dever Bhabhi Suicide News राजस्थान के बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाके सेड़वा बाखासर से प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक दर्दनाक मामला सामने आया है। बाखासर थाना क्षेत्र के हाथला गांव के पास एक बबूल के पेड़ से युवक और महिला के शव लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
देवर भाभी के बीच लंबे समय से था प्रेम प्रसंग
पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 20 वर्षीय नवलाराम और 25 वर्षीय समझूं के रूप में हुई है। Barmer Suicide Case मृतका समझूं की शादी पांच साल पहले हाथला गांव में हुई थी और नवलाराम रिश्ते में उसका देवर लगता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। घटना शनिवार देर रात की मानी जा रही है, जिसका खुलासा रविवार सुबह तब हुआ जब परिजन खेत की तरफ गए। सूचना मिलते ही बाखासर थानाधिकारी राजूराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।
हर एंगल से जाँच में जुटी पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी जांच प्रारंभिक चरण में है, इसलिए घटना के पीछे के सटीक कारणों की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि पूरे प्रकरण का स्पष्ट खुलासा हो सके।