उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में सहकर्मियों ने प्रबंधक की गला रेत कर हत्या की

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में सहकर्मियों ने प्रबंधक की गला रेत कर हत्या की

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में सहकर्मियों ने प्रबंधक की गला रेत कर हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:20 pm IST
Published Date: November 11, 2022 10:41 pm IST

नयी दिल्ली, 11 नवंबर (भाषा) उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में एक प्रबंधक की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित कुमार (19), सुजल कुमार (19) और विनोद कुमार यादव (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी और पीड़ित एक ही जगह पर काम करते थे।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित गौरव, अंकित और सुजल को कथित तौर पर परेशान करता था और उसने यादव को नौकरी से भी निकाल दिया था।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी के बायोडायवर्सिटी पार्क के सामने एपेक्स पब्लिक स्कूल के निकट एक शव पड़ा है।

उन्होंने बताया कि बाद में शव की पहचान बुराड़ी के शिव कुंज निवासी गौरव के रूप में हुई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पता चला कि कौशिक एंक्लवे में बिग राशन बाजार में सुजल और अंकित काम करते थे और गौरव यहां प्रबंधक के तौर पर कार्यरत था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यहीं पर यादव भी काम करता था जिसे कुछ दिन पहले गौरव ने निकाल दिया था। उन्होंने बताया कि यादव को नौकरी से निकाले जाने के बाद तीनों ने मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बना वारदात को अंजाम दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

भाषा रंजन पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।