मणिपुर के राज्यपाल ने भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे को श्रद्धांजलि दी

Ads

मणिपुर के राज्यपाल ने भाजपा विधायक वुंगजागिन वाल्टे को श्रद्धांजलि दी

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 10:12 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 10:12 PM IST

इंफाल, 24 फरवरी (भाषा) मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने चुराचंदपुर जिले में भाजपा के दिवंगत विधायक वुंगजागिन वाल्टे के पार्थिव शरीर पर मंगलवार को पुष्पचक्र चढ़ा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकभवन ने एक बयान में यह जानकारी दी।

भल्ला ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और शोक की इस घड़ी में अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए सहानुभूति जताई।

फेरजावल जिले के थानलोन निर्वाचन क्षेत्र से जोमी आदिवासी विधायक वाल्टे, मई 2023 में इंफाल के नागमापाल इलाके में जातीय हिंसा भड़कने के दौरान भीड़ के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका शनिवार को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत विधायक के पार्थिव शरीर को हवाई मार्ग से मिजोरम लाया गया और बाद में उसे चुराचांदपुर जिले में स्थित उनके आवास पर ले जाया गया।

भल्ला ने दिवंगत आत्मा की शाश्वत शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने के लिए शक्ति और साहस की कामना की।

भाषा रवि कांत रवि कांत रंजन

रंजन