मणिपुर, केरल में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

Ads

मणिपुर, केरल में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त

  •  
  • Publish Date - July 6, 2021 / 07:06 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने मणिपुर और केरल में नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किए हैं।

आयोग ने मणिपुर काडर के अधिकारी राजेश अग्रवाल को प्रशांत कुमार सिंह के स्थान पर मणिपुर का मुख्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त करने के लिए अधिसूचना जारी की।

एक अन्य अधिसूचना में आयोग ने कहा कि केरल काडर के आईएएस अधिकारी संजय एम. कौल को टीका राम मीणा के स्थान पर केरल का सीईओ नियुक्त किया गया है।

भाषा सिम्मी नीरज

नीरज