मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

Ads

मनसुख मंडाविया ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाला

  •  
  • Publish Date - July 8, 2021 / 06:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।

गुजरात के सौराष्ट्र से नाता रखने वाले भाजपा नेता मंडाविया ने डॉ. हर्षवर्धन की जगह ली है, जिन्होंने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया था। देश में कोविड-19 के कहर के मद्देनजर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्ता बहुत अधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया, ‘‘ मनसुख मंडाविया ने बृहस्पतिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया।’’

मंडाविया रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय का कार्यभार भी संभालेंगे।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा