एमडीएमए मामले में आरोपी शिक्षिका को वटकारा थाने के पास उसके ‘पार्टनर’ ने चाकू मारा

एमडीएमए मामले में आरोपी शिक्षिका को वटकारा थाने के पास उसके ‘पार्टनर’ ने चाकू मारा

एमडीएमए मामले में आरोपी शिक्षिका को वटकारा थाने के पास उसके ‘पार्टनर’ ने चाकू मारा
Modified Date: September 26, 2026 / 03:50 pm IST
Published Date: September 26, 2026 3:50 pm IST

कोझिकोड (केरल), 26 सितंबर (भाषा) एमडीएमए मादक पदार्थ की तस्करी के एक मामले में गिरफ्तार की गई एक शिक्षिका को शनिवार को वटकारा थाने के पास उसके ‘पार्टनर’ ने कथित तौर पर चाकू मार दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एमडीएमए तस्करी मामले में गिरफ्तार तीन शिक्षिकाओं में से एक कीर्तना के.सी. हफ्ते में दो बार थाने में हस्ताक्षर करने की अपनी जमानत शर्त के तहत थाने गई थीं।

पुलिस का कहना है कि शनिवार सुबह जब वह अदालत के निर्देशानुसार पुलिस थाने पहुंचीं, तो उनके पार्टनर विनीश ने थाना परिसर के प्रवेश द्वार के पास उस पर कथित तौर पर चाकू से हमला कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं कीर्तना को पहले वटकारा तालुक अस्पताल ले जाया गया और बाद में कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

हमले के तुरंत बाद पुलिस ने विनीश को हिरासत में ले लिया और थाने के अंदर ले गई।

वटकारा के इस एमडीएमए मामले में कीर्तना, काव्या और नीश्मा नाम की तीन शिक्षिकाएं शामिल थीं।

पेरम्ब्रा ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) में शिक्षिका कीर्तना इस मामले में दूसरी आरोपी है।

उच्च न्यायालय ने पिछले हफ्ते ही कीर्तना को जमानत दी थी।

काव्या को शुक्रवार को जमानत मिल गई थी, लेकिन वह अभी तक कोझिकोड उप कारागार से बाहर नहीं आई है। शनिवार को जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उसके रिहा होने की उम्मीद है।

पुलिस ने बताया कि हमले की असल वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, विनीश कीर्तना के साथ रह रहा था, लेकिन दोनों ने कानूनी तौर पर शादी नहीं की थी।

एमडीएमए को आमतौर पर एक्सटेसी या मॉली कहा जाता है, जो प्रतिबंधित मादक पदार्थ है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में