GROWW Q4 Results: बाजार में मंदी के बावजूद Groww बना रॉकेट! मुनाफा दोगुना से ज्यादा उछला और तिजोरी में आए 686 करोड़, कैसे हुआ ये कमाल?

GROWW Q4 Results: ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म Groww ने मार्च तिमाही में जबरदस्त कमाई की है। कंपनी का मुनाफा 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गया। F&O ट्रेडिंग में तेजी और म्यूचुअल फंड SIP में बढ़ती भागीदारी ने कंपनी की आय और ग्रोथ को मजबूत सपोर्ट दिया। (NSE: GROWW, BSE: 544603)

GROWW Q4 Results: बाजार में मंदी के बावजूद Groww बना रॉकेट! मुनाफा दोगुना से ज्यादा उछला और तिजोरी में आए 686 करोड़, कैसे हुआ ये कमाल?

(GROWW Q4 Results/ Image Credit: Facebook)

Modified Date: April 20, 2026 / 05:03 pm IST
Published Date: April 20, 2026 5:03 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मुनाफा 122% बढ़कर ₹686 करोड़
  • रेवेन्यू ₹1,505 करोड़ तक पहुंचा
  • SIP इनफ्लो में 61.5% की बढ़त

नई दिल्ली: GROWW Q4 Results: ग्रो की पैरेंट कंपनी Billionbrains Garage Ventures Ltd ने मार्च तिमाही में जबरदस्त नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 122% बढ़कर 686 करोड़ रुपये पहुंच गया है। इसी दौरान कंपनी की कुल कमाई (रेवेन्यू) 87% बढ़कर 1,505 करोड़ रुपये हो गई। साथ ही EBITDA भी 142% की तेजी के साथ 939 करोड़ रुपये पहुंच गया। कम खर्च और तेजी से बढ़ती आय ने कंपनी के मुनाफे को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभाई।

ट्रेडिंग गतिविधियों से बढ़ी कमाई

शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बढ़ती भागीदारी के कारण ग्रो को डेरिवेटिव्स यानी F&O से अच्छी कमाई हुई है। इस सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर 54.6% तक पहुंच गई है। लोग तेजी से फ्यूचर्स और ऑप्शंस में ट्रेड कर रहे हैं। जिससे कंपनी की ट्रांजैक्शन आधारित कमाई बढ़ी है। इसके अलावा मार्जिन ट्रेडिंग फैसिलिटी (MTF) जैसे प्रोडक्ट्स की मांग भी बढ़ी है। हालांकि इस दौरान कंपनी के रिस्क मैनेजमेंट और ऑपरेशनल खर्चों में भी हल्की बढ़ोतरी हुई है। ताकि सिस्टम सुरक्षित और स्थिर बना रहे।

SIP और यूजर्स की मजबूत ग्रोथ

म्यूचुअल फंड और SIP में निवेशकों की रुचि लगातार बढ़ रही है। जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिला है। प्लेटफॉर्म पर रजिस्टर्ड यूजर्स की संख्या 25% बढ़कर 2.16 करोड़ हो गई है। जबकि एक्टिव यूजर्स 1.67 करोड़ तक पहुंच गए हैं। कुल ग्राहक संपत्ति (AUM) भी बढ़कर लगभग 3 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है। खास बात यह है कि SIP रजिस्ट्रेशन में 61.5% की बड़ी बढ़ोतरी हुई है और 25,000 करोड़ रुपये का नेट इनफ्लो दर्ज किया गया है। जो इंडस्ट्री के औसत से बेहतर प्रदर्शन को दिखाता है।

Billionbrains Garage Ventures Ltd – शेयर अपडेट (20 अप्रैल 2026)

विवरण जानकारी
कंपनी नाम Billionbrains Garage Ventures Ltd
वर्तमान कीमत ₹ 197.40
आज का बदलाव −₹0.94 (−0.47%)
ओपन (Open) ₹ 201.00
हाई (High) ₹ 205.55
लो (Low) ₹ 193.52
मार्केट कैप ₹1.22 लाख करोड़
P/E रेशियो 71.86
52-सप्ताह उच्चतम ₹ 214.36
52-सप्ताह न्यूनतम ₹ 112.00
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
त्रैमासिक डिविडेंड उपलब्ध नहीं

नए बिजनेस और भविष्य की दिशा

ग्रो अब सिर्फ एक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि लोन और क्रेडिट जैसे नए क्षेत्रों में भी कदम बढ़ा रहा है। इसका लोन बिजनेस अब कुल मुनाफे में 4.1% का योगदान देने लगा है। हालांकि इसकी कुछ सब्सिडियरी जैसे फिसडम और एसेट मैनेजमेंट (AMC) बिजनेस अभी शुरुआती चरण में हैं और उन्हें थोड़ा घाटा भी हुआ है। कंपनी का मानना है कि जैसे-जैसे ये नए बिजनेस स्थिर होंगे वैसे-वैसे आने वाले समय में ग्रो की ग्रोथ और भी मजबूत होती जाएगी।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।