मेहुल चोकसी ने वारंट रद्द करने लगाई याचिका, कहा- भारत आने पर मॉब लिंचिंग का डर

Ads

मेहुल चोकसी ने वारंट रद्द करने लगाई याचिका, कहा- भारत आने पर मॉब लिंचिंग का डर

  •  
  • Publish Date - June 28, 2018 / 11:32 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:38 PM IST

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक के आरोपी और नीरव मोदी के मामा मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह भारत नहीं आ सकता है क्योंकि यहां जिस तरह मॉब लिंचिंग का माहौल है, उसे देखते हुए उसे अपनी हत्या का डर है। उसने सीबीआई की स्पेशल कोर्ट से अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को रद्द करने की गुहार लगाई है।

कोर्ट में लगाई याचिका में चोकसी ने कहा है कि, ‘हाल में जिस तरह से मॉब लिंचिंग का ट्रेंड चल रहा है, उसकी वजह से उसके जीवन को खतरा है और इसलिए वह भारत नहीं आ सकता’। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने अप्रैल और मई में चोकसी के खिलाफ दो गैर जमानती वारंट जारी किए थे। उससे कोर्ट के सामने पेश न होने की 10 वजहें बताने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़ें : सामान्य नागरिक की तरह होगी जापान की राजकुमारी की शादी, शाही दर्जा भी छिना…जानिए माजरा

चोकसी के वकील संजय अबॉट और राहुल अग्रवाल की ओर से दायर याचिका में चोकसी ने कहा है कि, ‘बेहद सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि मॉब लिंचिंग की तमाम खबरें सामने आ रही हैं ऐसे एक मामले में तो जेल में रहने के दौरान ही एक आरोपी को घेरकर मार डाला गया मॉब‍ लिंचिंग की घटनाएं बढ़ रही हैं जिसमें आम जनता सड़क पर ही न्याय कर देने की कोशिश करती है’।

याचिका मे मेहुल चोकसी ने कहा है कि वह अपने मौजूदगी के स्थान की जानकारी इसलिए सार्वजनिक नहीं कर सकता क्योंकि तमाम लोगों से उसकी जान को खतरा है। चोकसी के मुताबिक लोगों के पांच समूह खासतौर से उसके खिलाफ गुस्से में हैं याचिका में मेहुल चोकसी के न आने की और वजहों में कहा गया है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं है, उसका पासपोर्ट रद्द कर दिया गया है और उसके खिलाफ जांच एजेंसियां भेदभाव कर रही हैं

यह भी पढ़ें : अजय कुमार त्रिपाठी होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, राधाकृष्णन का तबादला मंजूर

चोकसी ने दावा किया कि उसका केस उसके भांजे नीरव मोदी के मामले से पूरी तरह से अलगहै, क्योंकि उसके तमाम शोरूम से एजेंसियों ने ज्यूलरी पहले ही जब्त कर ली है.

वेब डेस्क, IBC24