बदायूं में मेंथा व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या की

बदायूं में मेंथा व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या की

बदायूं में मेंथा व्यापारी ने गोली मारकर आत्महत्या की
Modified Date: May 1, 2023 / 08:04 pm IST
Published Date: May 1, 2023 8:04 pm IST

बदायूं (उप्र) एक मई (भाषा) बदायूं जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस थाना इलाके में एक व्यापारी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मूलतः उझानी कस्बे के रहने वाले मेंथा कारोबारी संजय गुप्ता (42) यहां सिविल लाइंस क्षेत्र के इंद्रा चौक पर किराए के मकान में रहते थे। उसने बताया कि संजय ने आज अपनी कनपटी में गोली मार ली जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

व्यापारी की आत्महत्या की सूचना पर वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ओपी सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एसएसपी सिंह ने बताया कि संजय गुप्ता ने खुद क़ो गोली मारकर आत्महत्या की है और एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें कुछ लेन-देन का हिसाब है।

सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त सुसाइड नोट क़ो बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि व्यापारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं आनन्द धीरज

धीरज


लेखक के बारे में