राजस्थान के माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे

राजस्थान के माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे

राजस्थान के माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: December 14, 2020 5:44 am IST

जयपुर, 14 दिसंबर (भाषा) राजस्थान में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है और रविवार रात माउंट आबू में पारा जमाव बिंदु से नीचे चला गया। वहीं, राज्य के विभिन्न इलाकों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एक मात्र पहाड़ी पर्यटन स्थल माउंट आबू में रविवार रात न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह, राज्य के मैदानी भागों में बीती रात सीकर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री, पिलानी में 6.4 डिग्री, जैसलमेर में 7.4 डिग्री, बीकानेर में 7.6 डिग्री, चुरू में 7.7 डिग्री, गंगानगर में 8.9 डिग्री, वनस्थली में 9.4 डिग्री, और फलौदी में 9.8 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम राजस्थान के बीकोनर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, झुंझुनू और सीकर जिलों में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

भाषा पृथ्वी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में