आतंकियों ने सेना के जवान को किया अगवा, छुट्टी पर घर आया था जवान

आतंकियों ने सेना के जवान को किया अगवा, छुट्टी पर घर आया था जवान

आतंकियों ने सेना के जवान को किया अगवा, छुट्टी पर घर आया था जवान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 9, 2019 2:05 am IST

श्रीनगर। छुट्टी पर घर आए एक जवान मोहम्मद यासीन भट्ट को उसके घर से आतंकियों ने अगवा कर लिया है। ये जवान बडगाम के काजीपुरा चदूरा में अपने घर आया हुआ था। जवान के घरवालों ने बताया कि उसे अगवा करने के बाद आतंकी जवान को जंगल में ले गए।

ये भी पढ़ें:मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा- सिंगरौली के औद्योगिक संस्थानों में 70 फीसदी स्थानीय युवाओं को 

बड़गाम जिला आतंक प्रभावित क्षेत्रों में से एक माना जाता है। यासीन भट्ट 26 फरवरी से 31 मार्च तक की छुट्टियां बिताने अपने घर आए हुए थे। फिलहाल पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर आतंकियों की तलाश में जुट गई है।

गौरतलब है कि 2017 में भी एक इसी प्रकार की घटना हुई थी। उस दौरान लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकियों ने अखनूर से एक जवान का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। तब वो जवान एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था, जहां से आतंकियों ने उन्हें अगवा कर लिया था।


लेखक के बारे में