BJP की महिला नेत्री की कार में मिली लाखों की को​कीन, पुलिस ने दोस्त समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

Ads

BJP की महिला नेत्री की कार में मिली लाखों की को​कीन, पुलिस ने दोस्त समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 20, 2021 / 06:29 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:16 PM IST

कोलकाता। कोकीन लेकर जा रही बीजेपी की युवा नेता पामेला गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके दोस्त कुमार डे को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने न्यू अलीपुर इलाके में एनआर एवेन्यू से ​कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है।

Read More News: अफसर बेखबर…मंत्रीजी बेबस…रेत माफिया बेलगाम! क्या अधिकारी नहीं सुन रहे हैं मंत्रियों की बात?

जब्त किए गए कोकीन की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने मुताबिक बीजेपी युवा मोर्चा की पर्यवेक्षक और हुगली जिले की महासचिव पामेला गोस्वामी की कार से बड़ी मात्रा में अवैध ड्रग्स मिला है। उनके करीबी सहयोगी बीजेपी नेता प्रबीर कुमार डे को भी गिरफ्तार किया है।

Read More News:  20 अवैध कॉलोनियों पर FIR दर्ज, नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन शाखा ने की कार्रवाई

मामले में पता चला है ​कि पुलिस को लंबे समय से पामेला के ड्रग लत की जानकारी मिली थी। इसी सिलसिले में न्यू अलीपुर में सड़क पर उनकी कार को रोककर पु​लिस ने तलाशी ली। इस दौरान कार से 100 ग्राम को​कीन बरामद हुआ। कोकीन की कीमत 90 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने नारकोटिक्स ड्रग्स और साइकोट्रॉपिक पदार्थ अधिनियम 1985 (एनडीपीएस) की धारा 21(बी) / 29 के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में कुल तीन लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Read More News: भाजपा हमेशा पीड़िता को ही बलात्कार के लिए जिम्मेदार ठहराती है, यही है सरकार के ‘बेटी बचाओ’ का सच: राहुल गांधी