नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) दिल्ली में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को आसमान मुख्यतः साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 10 बजे वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में दर्ज की गई और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 रहा।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
भाषा तान्या सिम्मी
सिम्मी