जम्मू- श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को मंत्री वैष्णव हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

Ads

जम्मू- श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को मंत्री वैष्णव हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 05:32 PM IST

श्रीनगर, 29 अप्रैल (भाषा) केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जम्मू और श्रीनगर के बीच चलने वाली 20 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 30 अप्रैल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और आम जनता के लिए सेवाएं दो मई से शुरू होंगी।

श्रीनगर से जम्मू के सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से जम्मू कश्मीर की इन दोनों राजधानियों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही यह हर मौसम में एक सुगम परिवहन संपर्क भी प्रदान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह जून 2025 को कटरा और श्रीनगर के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया था। अब इस सेवा का विस्तार जम्मू तवी रेलवे स्टेशन तक किया जा रहा है।

कश्मीर को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाली 28,000 करोड़ रुपये की रेल परियोजना पर काम 1990 के दशक के अंत में शुरू हुआ था और कश्मीर घाटी में पहली ट्रेन अक्टूबर 2008 में चली थी।

भाषा यासिर रंजन

रंजन